Follow Us on Socail Media
EnglishSeekhon.com | English Seekhon / Aage Badho |
Note : I recommend to use Mozilla Firefox or Google Chrome for best learning experience.
Related Topics :
Related Topic :
इस को शेयर करें
आप जानते हैं कि a , e , i , o , u को Vowels कहा जाता हैं . परन्तु आप पाएंगे कि बहुत शब्द Vowel Letter से प्रारम्भ होते हैं , परन्तु उनका उचारण Consonant की तरह होता हैं . अत: उनके पहले A का ही प्रयोग होता हैं , An का नहीं . अर्थात् आप Vowel Letter तथा Vowel - Sound में अंतर समझे . आपको Vowel - Sound के पहले An लगाना हैं . शब्द a , e , i , o या u से शुरू हो सकते हैं परन्तु यह आवश्यक नहीं कि उनके उचारण स्वर ध्वनि से शुरू हो . अत: आप याद रखे कि A / An के प्रयोग के लिए शब्द के Spelling पर ध्यान नहीं देकर उसके उचारण पर ध्यान देना होता हैं . |
आवश्यक नोट : कोई शब्द Vowel - Sound से शुरू हो रहा हैं या Consonant - Sound से इसे निश्चित रूप से जानने के लिए एक बहुत ही सरल नियम हैं . जिस शब्द के पहले A / An का प्रयोग करना हो , उसे हिंदी में लिखे . यदि उसका पहला अक्षर ( Letter ) हिंदी में व्यंजन हो , तो उसके पहले A का प्रयोग करे . यदि उसका पहला अक्षर ( Letter ) हिंदी में स्वर में हो , तो An का प्रयोग करे . |
हिंदी में स्वर ------ अ आ इ ........... |
हिंदी में व्यंजन ------ क ख ................ |
कुछ शब्द ले : ------
( i ) Officer ( ऑफिसर ) ----- इसका पहला अक्षर ' ऑ ' हिंदी में स्वर हैं , अत: इसके पहले An का प्रयोग होगा . |
( ii ) Chair ( चेयर ) ----- यहाँ पहला अक्षर ' च ' व्यंजन हैं , अत: A का प्रयोग होगा . |
कुछ परेशानी में डालने वाले उदहारण ले ------
European ----- यहाँ ' E ' को देखकर आप ' An ' लगा देंगे , जो गलत होगा . कैसे ? आप खुद हिंदी में लिख कर देखिये ------ ' यूरोपियन ' . यहाँ ' य ' हिंदी का व्यंजन हैं , अत: a European होगा . |
निम्नलिखित शब्दों के साथ A / An के प्रयोग को ध्यान से देख कर समझे .
a college | ( कॉलेज ) | व्यंजन - ध्वनि ( क ) |
an egg | ( एग ) | स्वर - ध्वनि ( ए ) |
an intelligent man | ( इंटेलीजेंट ) | स्वर - ध्वनि ( इ ) |
an S. D. O. | ( एस. डी. ओ. ) | स्वर - ध्वनि ( ए ) |
a five - rupee note | ( फाइव - रूपी नोट ) | व्यंजन - ध्वनि ( फ ) |
a horse | ( हॉर्स ) | व्यंजन - ध्वनि ( ह ) |
a young woman | ( यंग ) | व्यंजन - ध्वनि ( य ) |
an editor | ( एडीटर ) | स्वर - ध्वनि ( ए ) |
नीचे दिए गए वाक्यों को ध्यान से देखे :
1. पवन एशिया का हैं . | Pawan is an Asian. |
2. तुम एक तेज़ औरत हो . | You are an intelligent woman. |
3. तुम बी. ए. हो . | You are a B. A. |
4. मैं एक एम. सी. ए. हूँ . | I am an M. C. A. |
5. वह एक आई. ए. एस. हैं . | He is an I. A. S. |
6. रावण दस सिरों वाला आदमी था . | Raavan was a ten - headed man. |
7. नीरज एक बी. डी. ओ. हैं . | Niraj is a B. D. O. |
इस को शेयर करें
Follow Us on Socail Media